खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी बने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मध्य प्रदेश के 70 से अधिक अधिकारियों को मिली पदोन्नति, नीमच में व्यापारियों व इष्ट मित्रों ने दी बधाई

नीमच। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर के 70 से अधिक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदोन्नत कर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में नीमच जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी को भी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के व्यापारियों, शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं।राजू सोलंकी पूर्व में भी नीमच जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नीमच में अपना कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात उनका स्थानांतरण इंदौर कर दिया गया था, जिसके बाद मध्य प्रदेश शासन ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए पिछले वर्ष उन्हें पुनः नीमच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ किया था।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में राजू सोलंकी की कार्यशैली हमेशा से ही प्रभावी और सराहनीय रही है। वे व्यावसायिक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित बड़ी-बड़ी खाद्य कंपनियों में विशेष रूप से स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जाने जाते हैं। आम जनमानस को उत्तम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ प्राप्त हों, इसके लिए वे समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करवाते रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उनकी कार्यप्रणाली से सकारात्मकता का अनुभव करते हैं। अब वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी का दायित्व मिलने से जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था के और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Samna Express
Author: Samna Express

Leave a Comment

और पढ़ें